वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो आंदोलन से न्यूयार्क के अन्य १९ विश्वविद्यालय के छात्र जुड़ गये हैं। न्यूयार्क के कई विश्वविद्यालयों की साइटों पर कहा गया है कि बराक ओबामा की सरकार विश्वविद्यालयों के बजट से ३०० मिलयन डालर की कटौती करना चाहती है जिससे फीस में ३०० डालर की वृद्धि हो जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बजट में कटौती इसी प्रकार जारी रही तो छात्रों की फीस में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार घोषणा की है कि ७०० प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में वे पांच अक्तूबर को न्यूयार्क पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे । वॉल स्ट्रीट में अमरीकी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरुद्ध १७ सितम्बर से प्रदर्शन जारी है और पिछले सप्ताह ७०० प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनों में वृद्धि हुई है। न्यूयार्क के परिवहन संघ ने भी वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो आंदोलन से जुड़ने की घोषणा की है। इस संघ के ८२ हज़ार सदस्य हैं।

समाचार समाप्त

...........

166